Friday , October 23 2026
Breaking News

एडीजीपी के नाम पर जालंधर के ट्रैवल एजेंट से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरफ्तार, क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी ठग चुके करोड़ों रुपए, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर आ रही है। एडीजीपी चंडीगढ़ आलोक कुमार का नाम इस्तेमाल कर 5 लाख 76 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. जबकि आलोक कुमार कभी चंडीगढ़ में एडीजीपी रहे ही नहीं, वो डीआईजी के तौर पर चंडीगढ़ में तैनात थे लेकिन अब उनकी पोस्टिंग दिल्ली में है. आलोक कुमार का नाम एडीजीपी चंडीगढ़ के तौर पर इस्तेमाल कर डोमेस्टिक फ्लाइट और होटल बुक करवाकर जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट से 5 लाख 76 हजार रुपए ठग लिए गए.

मामले को लेकर फेज-8 थाना पुलिस ने जालंधर के रहने वाले विजय सिंह डोगरा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 419 और धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान निरनाथ सिंह उर्फ मृणांक सेक्टर-17 फरीदाबाद और राघव गोयल निवासी पानीपत के रूप में हुई है.

आरोपियों ने खुद को एडीजीपी बताकर की ठगी

विजय सिंह डोगरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसका बीएमएसी चौक जालंधर में ट्रैवल एक्सपर्ट वेकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम ऑफिस है. 24 जुलाई को उसके पास एक कॉल आई तो कॉल करने वाले ने कहा कि वो चंडीगढ़ से एडीजीपी आलोक कुमार बोल रहे है. ऐसे करके उसने कई बार दिल्ली की एयर टिकट और होटल के कमरे बुक करवाए, यहीं नहीं अपने नीति काम के लिए भी कई बार उसने ऑनलाइन पेमेंट करवाई और उससे कहा कि वो सारी पेमेंट एक साथ कर देगा.

जब लाखों रुपए की पेमेंट पेंडिग हो गई तो ट्रैवल एजेंट विजय सिंह डोगरा ने उससे पैसे मांगे तो उसने फेज-9 क्रिकेट स्टेडियम के पास बुलाया औऱ कहा कि सारी पेमेंट वहीं से ले जाना. लेकिन जब वो  क्रिकेट स्टेडियम पहुंचा तो खुद को एडीजीपी आलोक कुमार बताने वाले शख्स ने कहा कि वो केस नहीं लेकर आया बल्कि उसका कोई अभी वेट कर रहा है उसे 50 हजार रुपए देने है, वो उसे 50 हजार रुपए और दे दे वो सारी पेमेंट एक साथ कर देगा.

इस तरह विजय सिंह डोगरा उसे 50 हजार रुपए और दे दिए जब वो वापस नहीं लौटा तो ट्रैवल एजेंट ने चंडीगढ़ में एडीजीपी चंडीगढ़ आलोक कुमार के बारे में पता किया जिसके बाद उसे पता चला कि वो ठगी का शिकार हुआ है.

क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी ठगी कर चुका है आरोपी

एडीजीपी चंडीगढ़ अलोक कुमार का नाम इस्तेमाल कर जालंधर के ट्रैवल एजेंट से 5.76 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी मृणांक सिंह पहले इंडियन ​क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत से 1.63 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज है और वह जमानत पर बाहर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!