Tuesday , September 1 2026
Breaking News

इंदौर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का बजाया बैंड, 400 का दिया लक्ष्य, गिल-अय्यर ने जड़े शतक, सूर्या भी चमके

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105)  के शतकों के बाद सूर्यकुमार यादव (72 रन 37 गेंद) की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. चौथे ही ओवर में रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की.

शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के निकले. इन दोनों के आउट होने के बाद भी रनों की रफ्तार कम नहीं हुई. ईशान किशन ने आते ही छक्का लगाया. हालांकि, वह 18 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान ने दो चौके और दो छक्के लगाए.

ईशान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धोया. दूसरी तरफ कप्तान केएल राहुल भी बड़े बड़े शॉट्स खेलते रहे. सूर्या ने कैमरून ग्रीन पर लगातार चार छक्के लगाए. इस बीच केएल राहुल 38 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं सूर्या एक तरफ से तेजी से रन बनाते रहे.

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली. यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है. सूर्या के बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले. उनके साथ रवींद्र जडेजा 9 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे.

ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. हालांकि, वह काफी महंगे साबित हुए. ग्रीन ने अपने 10 ओवर में 103 रन खर्च किए. इसके अलावा एडम जम्पा, जोश हेजलवुड और सीन एबॉट को एक-एक सफलता मिली.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा को बड़ा झटका! NCLT ने विवादित दिवालियापन फैसले पर लगाई रोक, संपत्तियों की बिक्री पर ब्रेक

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को एस्सेल ग्रुप के …

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरते ही गोवा वापस लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ी …

बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक:चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके

    चंडीगढ़ , (PNL) : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के …

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर स्टाफ से बहस; बोले- मैनेजर को बुलाओ, फिर मत कहना

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। स्पाइसजेट …

अमृतसर में ड्रग्स और जाली नोट बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार, 1.54 किलो नशा मिला; BSF-पुलिस ने सीमा से सटे इलाकों में की सर्च

अमृतसर , (PNL) : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!