Wednesday , September 9 2026
Breaking News

आप की राह पर कांग्रेस, इस राज्य में 1 जुलाई से फ्री की 200 यूनिट बिजली, महिलाओं को देंगे 2 हजार रुपए

नई दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी की राह पर कांग्रेस चल पड़ी है। कर्नाटक में चुनाव के समय कांग्रेस ने जो 5 गारंटी का ऐलान किया था, उसे इसी वित्त वर्ष में लागू करने की घोषणा कर दी गई है। कर्नाटक में आज सिद्दरमैया सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जिन 5 गारंटी का ऐलान किया था, उसे इसी वित्त वर्ष में लागू कर दिया जाएगा।

1 जुलाई से फ्री बिजली

सिद्दरमैया ने बैठक के बाद एलान किया कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी 1 जुलाई से मिलनी शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई तक बिल का भुगतान नहीं किया है, उन्हें देना होगा।

बाकी 4 गारंटी कब होंगी लागू?

2. मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता राशि देने की शुरुआत 15 अगस्त से हो जाएगी।

3. ‘अन्न भाग्य’ के तहत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा।

4. सीएम ने कहा कि ‘शक्ति’ योजना के तहत एक जून से महिलाएं कर्नाटक में एसी, लग्जरी बसों के अलावा सार्वजनिक परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

5. युवा निधि योजना के तहत सरकार जल्द ही बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये और 2022-23 में उत्तीर्ण बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 24 महीने के लिए 1,500 रुपये देगी।

गारंटी कार्ड बांटेगी सरकार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और कहा कि हम सभी वादों को लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!