Thursday , September 10 2026
Breaking News

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए अमृतसर जिले के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। अधिसूचना के मुताबिक, 12 सितंबर शनिवार को जिला अमृतसर साहिब में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और कॉरपोरेशनों के साथ-साथ सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी रहेगी।पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग की ओर से आज इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत भी घोषित की गई है। अधिसूचना पर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के हस्ताक्षर हैं।

सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजी सूचना

सरकार की ओर से इस फैसले की जानकारी पंजाब राज्य के सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों और प्रशासनिक सचिवों को भी भेजी गई है, ताकि आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा सभी विभागों के प्रमुखों, डिवीजनों के कमिश्नरों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, डिप्टी कमिश्नरों और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेटों को भी इस संबंध में सूचना भेजी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!