Thursday , August 20 2026
Breaking News

अमृतसर में होटल की चौथी मंजिल से कूदी थाईलैंड की दो लड़कियां, पुलिस रेड से घबरा गई थी, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। बस स्टैंड के पास स्थित होटल की चौथी मंजिल से मंगलवार रात थाईलैंड की 2 लड़कियों ने छलांग लगा दी। हादसे में एक लड़की की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों लड़कियां होटल की चौथी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में काम करती हैं। पुलिस की रेड होती देख दोनों ने डर की वजह से छलांग लगा दी।

दरअसल, मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के नजदीक बने द होटल रॉयल शेल्टल की चौथी मंजिल पर चल रहे स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। रात करीब 9 बजे पुलिस की टीम होटल में पहुंची। पुलिस टीम को देखकर दोनों विदेशी लड़कियों ने भागने की कोशिश की। जब वह भाग नहीं पाई तो उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

नीचे गिरकर एक लड़की की कमर टूट गई और दूसरी घायल हो गई। दोनों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपी रंजीत सिंह ढिल्लों व डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर को इसकी जानकारी दी।

घटना के बाद पुलिस ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हर कोई बात को टालने का प्रयास करता रहा। इस पूरी घटना के बाद आनन फानन में होटल में लगे सीसीटीवी गायब हो गए। न ही होटल स्टाफ और न ही पुलिस सीसीटीवी के बारे में बोलने को तैयार है।

युवतियों ने पहचान बताने से इनकार किया

अस्पताल में भर्ती युवतियों से जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने खुद की पहचान बताने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहतीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!