Friday , August 21 2026
Breaking News

यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, इतने लोगों की हुई मौत, पढ़ें

गोंडा, (PNL) : उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार (18 जुलाई) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए, जिसमें 4 लोगों की मौत की पुष्टि यूपी स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने की. हालांकि घायलों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. मामले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हादसे वाली जगह पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इस बात की जानकारी भारतीय रेलवे ने दी.

रेलवे ने बयान जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास दोपहर करीब 2:35 बजे पटरी से उतरी. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है. अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!