Sunday , September 20 2026
Breaking News

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप मंगाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 पिस्टल, मैगजीन समेत 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, एएसआई रशपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। टीम अटारी क्षेत्र में टी-प्वाइंट के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप मंगवाई है। यह खेप अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी है।सूचना के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति हथियारों की इस खेप को वहां से आगे ले जाने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना को भरोसेमंद मानते हुए कार्रवाई की और मामले में केस दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5 पिस्टल, मैगजीन समेत 35 जिंदा राउंड और 2 ड्रोन बरामद किए गए। मामला 15 सितंबर 2026 को घरिंडा थाने में दर्ज किया गया। इसमें आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 तथा भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 की धारा 25, 26 और 29 लगाई गई हैं।मामले में आरोपी के तौर पर फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है। जांच अधिकारी एएसआई रशपाल सिंह हैं और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

जालंधर में बच्चा गायब होने की सूचना पुलिस का अलर्ट:सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग के निर्देश, एडीसीपी बोले- आधिकारिक शिकायत नहीं मिली

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्थित गुलाब देवी रोड से एक बच्चे के गूम होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!