Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही:निर्माणाधीन घर ढहा; परिवार बोला- ₹10 लाख का कर्ज लेकर बना रहे थे; प्रशासन से मदद की गुहार

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर जिले के हल्का मजीठा के अंतर्गत आने वाले गांव पतालपुरी में बीती रात (10 मई) आए तेज तूफान और आंधी ने एक परिवार के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ भारी नुकसान देखने को मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज अंधेरी इतनी भयंकर थी कि परिवार का निर्माणाधीन घर देखते ही देखते ढह कर मलबे में बदल गया। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि वह आढ़ती से लगभग 10 लाख रुपए का कर्ज लेकर घर बना रहे थे, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब परिवार पूरी तरह से आर्थिक संकट में आ गया है।

जानकारी देते विनोद कुमार।

जानकारी देते विनोद कुमार।

परिवार का कहना है कि तूफान के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है और उनके पास रहने के लिए अब कोई सुरक्षित स्थान भी नहीं बचा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी इस मुश्किल घड़ी में बेहद परेशान हैं।

प्रशासन से मदद मांगी

गांव के लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया है और प्रशासन से मदद की मांग की है। पीड़ित परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!