Wednesday , November 11 2026
Breaking News

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के बाद उनके समर्थन में कई बॉलीवुड एक्टर आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने करीब 3 मिनट का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर दलेर मेहंदी में अपना विश्वास दिखाया है और उन्हें अपना समर्थन दिया है।उन्होंने कहा कि किसी को किसी से भी इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। अनुपम खेर ने कहा- जितना मैं दलेर मेहंदी को जानता हूं, वह शराब नहीं पीते। कुछ सालों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हो सकता है कि वह बीमार रहे हों और कमिटमेंट के चलते गाने पहुंच गए हों, लेकिन मंत्री ने ठीक नहीं किया।अनुपम खेर से पहले दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह ने उनका समर्थन किया। इसके बाद कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा और सिंगर-रैपर बादशाह भी खुलकर दलेर मेहंदी के पक्ष में आए।बता दें कि उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में 18 अक्टूबर को परफॉर्मेंस के दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अचानक स्टेज पर पहुंच गए। उन्होंने दलेर मेहंदी पर लिप-सिंकिंग करने और शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए बीच में ही उनकी परफॉर्मेंस रुकवा दी और उन्हें फटकारा था।

दलेर मेहंदी के साथ मंत्री ने बदतमीजी की: अनुपम खेर ने कहा, “मैं इस समय विदेश में हूं। मैंने वीडियो देखा जिसमें दलेर मेहंदी मंच पर गा रहे थे। कोई मंत्री जी मंच पर चढ़कर बदतमीजी से बात कर रहे थे। बहुत कुछ कह रहे थे। मैं वहां पर नहीं था, इसलिए मुझे पता नहीं है।दलेर शराब नहीं पीते: अनुपम खेर ने कहा- मैं दलेर मेहंदी को पिछले 25 से 30 साल से जानता हूं। मैं इतना कह सकता हूं कि वह शराब नहीं पीते। वास्तव में वह बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं। हो सकता है कि उनकी तबीयत ठीक न हो।मैं उनकी तबीयत के बारे में पूछता रहता हूं: उन्होंने कहा- हमारे एक दोस्त डॉक्टर हैं, जो वहां मुझे मिलते रहते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे उनकी (दलेर मेहंदी की) तबीयत के बारे में पूछता हूं। दो-तीन साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है।कमिटमेंट के चलते मना नहीं कर पाए होंगे: अनुपम खेर बोले- हो सकता है कि इस आयोजन के लिए दलेर मेहंदी की कमिटमेंट रही हो और वह मना न कर पाए हों। यह उनका प्रोफेशनलिज्म है कि वह अपनी कमिटमेंट पर कायम रहे और उन्होंने गाया। यह भी हो सकता है कि उन्होंने गाने पर केवल होंठ हिलाए हों, क्योंकि मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है।संगीत जगत को बात करनी चाहिए: अनुपम खेर ने कहा कि लोगों को इस मामले पर बात करनी चाहिए। संगीत जगत के लोगों को भी इस बारे में अपनी बात रखनी चाहिए। यह सिर्फ मीका की जिम्मेदारी नहीं है कि वह अपने भाई का बचाव करें। बचाव करने की बात नहीं है, बल्कि अपनी बात रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा- हमें इस बारे में बात करनी चाहिए और उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए, जिन्हें हम जानते हैं।दलेर, आप ग्रेट हो: अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि उन्हें उनके फैसले, प्रोफेशनलिज्म, अच्छाई और महानता पर भरोसा है। उन्होंने दलेर मेहंदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने कहा, “भगवान आपका भला करें। आप जल्द स्वस्थ हों, क्योंकि मुझे पता है कि आपकी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे दुख है कि आपको इस सब से गुजरना पड़ा। रब राखा, तुसी ग्रेट हो।”

इस विवाद को लेकर कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- पाजी एक गंभीर सर्जरी से गुजरे हैं, जिसके बारे में लोग नहीं जानते। हम सभी को दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होने की जरूरत है। हम नहीं जानते कि कोई किस दौर से गुजर रहा है। स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद मीका पाजी। भगवान दलेर पाजी पर कृपा बनाए रखें।

कपिल शर्मा ने यह पोस्ट शेयर की।

कपिल शर्मा ने यह पोस्ट शेयर की।

बादशाह ने कहा- दलेर के साथ जो हुआ है वह गलत

वहीं, रैपर बादशाह ने भी दलेर मेहंदी के साथ जो हुआ है, उसे गलत बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर लिखा, “दलेर मेहंदी एक लीजेंड (महान कलाकार) हैं। आप अपनी निराशा जाहिर कर सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसे कलाकार को अपमानित करना, जिन्होंने हमारे संगीत जगत को इतना कुछ दिया है, बेहद निराशाजनक है। महान कलाकार सम्मान के हकदार हैं। खासकर तब, जब वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हों।

रैपर बादशाह ने दलेर मेहंदी के हक में यह पोस्ट लिखी।

रैपर बादशाह ने दलेर मेहंदी के हक में यह पोस्ट लिखी।

पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम का कहना है- मैंने एक वीडियो देखा। पहले तो मैं मंत्री जी से विनती करता हूं कि दलेर पाजी ने आज तक जिंदगी में ड्रिंक नहीं की। मैं उनके साथ काफी टाइम रहा हूं। उनसे मिलता रहता हूं और फोन पर बात होती रहती है। वह हमारा मान हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं।मास्टर सलीम ने कहा- दलेर पाजी चाहते तो वह भी आगे से बोल सकते थे। उनकी टीम बोल सकती थी, लेकिन किसी ने नहीं बोला। मंत्री का उन्होंने सम्मान किया। मंत्री जी आप भी कलाकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं, जिनको भी आपने बुलाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!