अकाली दल को बड़ा झटका, बंगा से मौजूदा विधायक सुखविंदर सुक्खी हुए आप में शामिल, सुखबीर के पास रह गए सिर्फ 2 MLA, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
August 14, 2024
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को झटका लगा है। शहीद भगत सिंह नगर जिले के बंगा से दो बार विधायक रहे डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुक्खी ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने आप की सदस्यता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उपस्थिति में हासिल की। सुखविंदर कुमार सुक्खी लगातार दूसरी बार बंगा से अकाली दल के टिकट पर विधायक बने थे। सुक्खी के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से अकाली दल के विधायकों की संख्या मात्र 2 रह गई है। इनमें मनप्रीत सिंह अय्याली और गनीव कौर मजीठिया शामिल है।