Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब के चर्चित बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी के खिलाफ FIR दर्ज, पत्नी को किडनैप और ससुरालियों पर फायरिंग करने का आरोप, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के चर्चित बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी जट्टां विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ फतेहगढ़ साहिब में एफआईआर दर्ज की गई है। उस पर ससुरालियों पर फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना के दौरान गुरविंदर सिंह की सास एवं महिला किसान नेता गुरजीत कौर की जांघ में गोली लगी थी। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद गुरविंदर सिंह और उसके रिश्तेदार प्रभदीप सिंह सहित कई अन्य लोगों खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में केस दर्ज किया गया।

घायल गुरविंदर सिंह बयान देने से अनफिट​​​​​​​

डीएसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि खेड़ी जट्टां के रहने वाले गुरविंदर सिंह की शादी माता गुजरी कालोनी फतेहगढ़ साहिब में रहने वाली गुरजीत कौर की बेटी साहिबजीत कौर से हुई थी। दोनों पक्षों में घरेलू विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते सोमवार की शाम 5 बजे जब गुरविंदर सिंह अपने ससुराल घर आए थे तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। सिविल अस्पताल के बाहर भी दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे। गुरविंदर सिंह की सास गुरजीत कौर की जांघ में गोली लगी है। उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं, घायल गुरविंदर सिंह को भी इसी अस्पताल रेफर किया गया। गत रात्रि गुरजीत कौर के बयान दर्ज करके एफआईआर दर्ज कर ली गई। भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 333, 191, 190 और आर्म्स एक्ट के तहत गुरविंदर सिंह खेड़ी जट्टां वाले और प्रभदीप सिंह को नामजद किया गया है।

डाक्टरों के मुताबिक, गुरविंदर सिंह बयान के लिए फिट नहीं था। उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। डीएसपी ने आगे कहा कि घटना के दौरान एक गोली चलने की पुष्टि हुई है। यह गोली गुरजीत कौर को लगी है। गोली किसने चलाई और किस हथियार से चलाई गई, इसकी जांच की जा रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी

फतेहगढ़ साहिब की किसान नेता एवं गुरविंदर सिंह की सास गुरजीत कौर के मुताबिक, उनकी बेटी साहिबजीत कौर की शादी एक साल पहले खेड़ी वाले बाबा गुरविंदर से हुई थी, लेकिन तब से वह उससे दहेज की मांग कर रहा है। उनकी बेटी को तंग परेशान किया जाता था। उनकी बेटी पढ़ाई करना चाहती है तो गुरविंदर सिंह उसे रोकता था। उनकी बेटी मायके घर आई हुई थी। गुरविंदर सिंह कुछ लोगों के साथ फतेहगढ़ साहिब उनके घर आया। उसके साथ गुरजीत कौर की मां भी थी। गुरजीत का आरोप है कि दामाद ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग की। एक गोली उसकी जांघ में लगी।

पत्नी को किडनैप करने का आरोप

गुरविंदर सिंह ने कहा कि वे खुद बीमार चल रहे हैं। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। उन पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसके बाद सिविल अस्पताल के बाहर हमला किया गया। उसकी बाजू और टांग पर फ्रैक्चर आए हैं। उसके 4 दांत तोड़ दिए गए।

गुरविंदर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को किडनैप करके रखा हुआ है। एक बार पत्नी को उनके सामने लाया जाए, सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। फायरिंग की घटना पर गुरविंदर सिंह ने कहा कि उसने कोई गोली नहीं चलाई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!