Sunday , July 26 2026
Breaking News

होर्मुज के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला, तीन दिन में तीसरी घटना

न्यूज डेस्क, (PNL) : ओमान के तट के पास MT जलवीर नाम के एक कार्गो जहाज पर हमला हुआ है. मस्कट डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर 20 भारतीय नाविकों के मौजूद होने की खबर है. अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि किसी को चोट लगी है या जहाज को कितना नुकसान हुआ है. यह होर्मुज स्ट्रेट के पास 3 दिन में किसी जहाज पर हुआ तीसरा हमला है. इससे पहले भी भारतीयों को ले जा रहे दो जहाजों पर हमला हुआ था.

ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा कि शिनास बंदरगाह के पास जहाज से जुड़ी इस घटना की जानकारी मिली है. दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और पूरे मामले पर नजर रख रहा है.घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें जहाज से धुआं निकलता हुआ दिख रहा है

अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत

इससे पहले बुधवार को ओमान के तट के पास एक कार्गों जहाज पर हमला हुआ था. इस अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई है. उनके शव मिल गए हैं और पहचान भी कर ली गई है. जहाज पर सवाल 24 में से 21 भारतीय नाविकों को रेस्क्यू किया गया है. यह हमला पालाऊ के झंडे वाले MT सेटेबेलो जहाज पर हुआ था. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि MT सेटेबेलो जहाज पर हुई यह घटना बहुत दुखद है. उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए भारतीय नाविकों को जल्द भारत लाया जाए और मृतकों के शव भी अंतिम संस्कार के लिए जल्दी भेजे जाएं.

अमेरिका क्यों जहाजों को निशाना बना रहा?

इससे दो दिन पहले भी 24 भारतीयों को ले जा रहे एक दूसरे जहाज पर अमेरिकी नौसेना ने कार्रवाई की थी. अमेरिकी सेना ने हमले की पुष्टि की है. अमेरिका का कहना है कि जहाज ईरान से तेल ले जा रहा था और ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था. इसी वजह से उस पर हमला किया गया.

ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका पश्चिम एशिया के समुद्री इलाके में जहाजों पर कार्रवाई कर रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू की है. अमेरिका उन जहाजों को रोकने या निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है, जिन पर ईरान से जुड़े कारोबार या ईरानी तेल ले जाने का संदेह है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!