Friday , July 31 2026
Breaking News

हद है वैसै : कूड़ा उठाने वाले से चार हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था इंस्पेक्टर, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कूड़े के ढेर से कांच की बोतलें उठाने के बदले में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले सेनेटरी इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम जोन-डी में तैनात है और चार हजार रुपये की दूसरी किश्त लेने आया था। पहले आठ हजार रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका है।

विजिलेंस ब्यूरो ने पीड़ित की शिकायत पर अनाज मंडी के पास टावर कालोनी इलाके में रहने वाले सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रेमी राम के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह कूड़ा बीनने का काम करता है। साथ ही कूड़े के ढेर से कांच की बोतल, प्लास्टिक का सामान और लोहे का सामान इकट्ठा करता है।

आरोपी इलाके में बतौर सेनेटरी इंस्पेक्टर तैनात है। आरोपी उससे कूडे़ से सामान उठाने के बदले 15 हजार रुपये महीना रिश्वत मांग रहा था। जब शिकायतकर्ता ने उसे पैसे इतने नहीं देने की बात की तो आरोपी ने उसे वहां से कूड़ा बीनने से मना कर दिया। उसने पहले आठ हजार रुपये रिश्वत के दे दिए और आरोपी फिर से चार हजार और तीसरी किश्त तीन हजार रुपये मांगने लगा।

इसके बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच की तो आरोप सही मिले। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी को जैसे ही चार हजार रुपये की रिश्वत दी गई तो विजिलेंस की टीम ने उसे काबू कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में 4 आतंकी गिरफ्तार:बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, बोतल बम हमलों में थे शामिल

अमृतस​र , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश …

जालंधर में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना:कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव, बोलीं-मानदेय काटा जा रहा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!