Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने पूरा किया वादा, जालंधर में कल और परसो दो दिन रुकेंगे, करेंगे समस्याएं हल

जालंधर, (PNL) : जालंधर वेस्ट हलके में विधानसभा उप चुनाव के दौरान राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा किए गए वादे के अनुसार कल और परसो वह जालंधर में रहेंगे। बुधवार और गुरुवार को वह जालंधर सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से मीटिंग करेंगे और आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तय करेंगे।

सीएम मान की टीम द्वारा इसकी जानकारी सांझा की गई है। बता दें कि सीएम मान ने जालंधर वेस्ट उप चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह हर हफ्ते दो दिन जालंधर में बैठेंगे। ऐसे में वह माझा और दोआबा के नेताओं के साथ मीटिंग कर सकेंगे। इसके लिए सीएम मान ने जालंधर में किराये पर घर भी लिया है।

जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में AAP ने दर्ज की जीत

आपको बता दें कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हुए। जिसमें आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी अंतर से जीत दर्ज की।

मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को करीब साढ़े 37 हजार वोटों से हराया। ऐसे में यह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!