Wednesday , September 9 2026
Breaking News

शिरोमणि अकाली दल में बड़ा धमाका, सुखबीर बादल ने भंग कर दी कोर कमेटी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल की कोर कमेटी को भंग कर दिया है. इस कोर कमेटी में अकाली दल के कई दिग्गज नेता शामिल थे, जिनमें अकाली दल से अलग हुए नेता भी शामिल थे.

इस कोर कमेटी में प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और बीबी जागीर कौर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है. इन बागियों द्वारा अकाली दल अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की जा रही है और श्री अकाल तख्त साहिब को एक शिकायत भी सौंपी गई है.

जिसके बाद खुद अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा कि वह एक विनम्र सिख के तौर पर श्री अकाल तख्त पर नतमस्तक होंगे. सुखबीर बादल ने कोर कमेटी को भंग करने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब उन्हें अभी अकाल तख्त साहिब का दौरा करना है. अब देखना होगा कि अकाली दल की नई कोर कमेटी का गठन कब होता है और इसमें किसे जगह मिलती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!