Monday , July 27 2026
Breaking News

सिद्धू मूसेवाला को ‘आंतकी’ कहने वाले एसएचओ ने मांगी माफी, बोले-बहुत बड़ी गलती हो गई…पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को झारखंड के जमशेदपुर में एक थाने के एसएचओ ने आतंकवादी कह दिया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। मूसेवाला के फैन भड़क गए और एसएचओ को खरी खोटी सुनाने लगे, जिसके तुरंत बाद एसएचओ ने माफी मांग ली है। उनका कहना है कि यह सब अनजाने में उनसे हो गया।

मामला कुछ दिन पहले का है। झारखंड के जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना के SHO भूषण कुमार ने इलाके में नाका लगा रखा था, तभी एक व्यक्ति बुलेट पर आया, उसके पीछे स्कूल से लौटी बेटी बैठी थी। SHO ने बिना हेलमेट के होने के कारण बुलेट को रोक लिया। बुलेट पर व्यक्ति ने सिद्धू मूसेवाला का स्टिकर लगा रखा था।

यह देख SHO भूषण कुमार भड़क गए और बोले- इसे तुम आइडियल मान रहे हो, सिद्धू मूसेवाला को… जो एक आतंकी है। दूसरा तुमने हेलमेट नहीं पहन रखा। विभिन्न माध्यमों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने झारखंड पुलिस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया। बढ़ता विरोध देख झारखंड पुलिस के SHO भूषण कुमार ने इस गलती के लिए माफी मांगी।

ह्यूमन मिस्टेक बता कर मांगी माफी

SHO भूषण कुमार ने अनजाने में हुई इस गलती के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। भूषण कुमार का कहना है कि उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ मुहिम चला रखी है। इसी बीच स्पेशल नाके पर एक व्यक्ति को बिना हेलमेट आते देखा। बुलेट पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगी थी। उन्हें सिद्धू मूसेवाला के बारे में अधिक पता नहीं था। जब वीडियो वायरल हुई तो उनके बारे में जानकारी हासिल की।

भूषण कुमार का कहना है कि यह एक बड़ी गलती उनसे हो गई। अनजाने में, इसे ह्यूमन मिस्टेक कह सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने जानकारी हासिल करनी शुरू की। पता चला कि वह देश के कई युवाओं के आइडियल हैं। पिछले साल उनका कत्ल कर दिया गया और परिवार इंसाफ के लिए लड़ रहा है, जिसके बाद उन्होंने इस गलती के लिए सिद्धू मूसेवाला के परिवार और फैंस से माफी मांगी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!