Tuesday , October 20 2026
Breaking News

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर एकजुटता का संदेश दिया। सांसद गुरजीत सिंह औजला की अगुवाई में दोनों जिलों के करीब 15 विधानसभा क्षेत्रों के नेता दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे।रास्ते में सांसद गुरजीत औजला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अमृतसर और जालंधर के जो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं सभी हमारे साथ मौजूद हैं। हम सभी श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर माझा क्षेत्र की करीब 15 विधानसभा सीटों पर काम कर रही है। इस समय तरनतारन और अमृतसर की करीब 15 सीटों के सभी नेता यहां मौजूद हैं।

औजला बोले- सरकार भी कांग्रेस पार्टी की बनेगी उन्होंने कहा कि एकजुटता के प्रतीक के रूप में हम श्री हरिमंदिर साहिब जाकर नतमस्तक होने जा रहे हैं। हम लोक मुद्दों और पंजाब हित की सरकार बनाने के लिए पूरी एकजुटता और तनदेही के साथ काम करेंगे। उन्होंने दावा किया का सरकार भी कांग्रेस पार्टी की बनेगी।इस दौरान जिला कांग्रेस प्रधान सौरव मिट्ठू मदान, पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी और पूर्व विधायक सुनील दत्त समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि वे 2027 के चुनाव में पंजाब के हितों और लोक मुद्दों को प्राथमिकता देने वाली सरकार के लिए मिलकर काम करेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सूरज ठाकुर भी मौजूद रहे।

राजा वड़िंग और चन्नी के बीच मतभेद सार्वजनिक पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से अंदरूनी खींचतान चल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेद भी सार्वजनिक रहे हैं। सितंबर की शुरुआत में कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया था। पायलट के आने के बाद 15 सितंबर को एक प्रदर्शन के दौरान राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेता एक मंच पर दिखे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!