Wednesday , August 19 2026
Breaking News

शंभू रेलवे स्‍टेशन पर किसानों का धरना जारी, शान-ए-पंजाब सहित 22 ट्रेनें रद्द, मुसीबत में यात्री

न्यूज डेस्क, (PNL) : किसानों के प्रदर्शन की वजह से जनशताब्दी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब सहित 22 रेलगाड़ियां फिलहाल अभी दो दिन और रद्द रहेंगी। यह जानकारी रेलवे की तरफ से दी गई है। ये सभी रेलगाड़ियां दो दिन के बाद भी आने वाले दिनों में रद्द ही रहेंगी, क्योंकि अभी तक न तो किसान शंभू रेलवे स्टेशन से पक्का धरना हटाने के लिए राजी हुए हैं और न ही सरकार उनकी मांगों को लेकर बात करने के लिए।

यही कारण है कि सरकार और किसानों की इस लड़ाई में लगभग एक महीने से यात्री रेलगाड़ियों के रद रहने और डायवर्ट रहने की वजह से परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रद रहने वाली रेलगाड़ियों में शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 12497-98, अमृतसर-हरिद्वार जनशाताब्दी एक्सप्रेस 12053-54, नई दिल्ली-जालंधर सिटी 14681-82, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 12459-60 रद रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

वहीं पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22429-30, 14654 अमृतसर-हिसार एक्सप्रेस, चंडीगढ़-अमृतसर 12411-12, नंगल डैम-अमृतसर 14506-505, चंडीगढ़-अमृतसर 12241-42, पुरानी दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल 14033-34, जालंधर-अंबाला कैंट 04690-89 को 12 और 13 मई, दिल्ली सराय रोहिला-मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन 22401 को 13 मई, मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन-दिल्ली सराय रोहिला को 12 मई, हिसार-अमृतसर 14653 को 12, 13 और 14 मई को रद किया गया है।

वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 पौने सात घंटे, अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 12029 पांच घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 18309, पश्चिम एक्सप्रेस 12925, अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 12379 दो घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 18101 डेढ़ घंटा, इंदौर एक्सप्रेस 19325 सवा एक घंटा, गोल्डन टैंपल मेल 12903, अमृतसर एक्सप्रेस 11057 एक घंटा देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!