Tuesday , October 20 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किया राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान, लिस्ट में 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी टीम की घोषणा कर दी है. नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. नड्डा की टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.

संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. संजय बंदी को केंद्रीय टीम में शामिल कर पार्टी ने तेलंगाना के लिए संदेश दिया है. कैलाशविजयवर्गीय, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह को फिर से मौका मिला है. सभी को फिर से महामंत्री बनाया गया है.

कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटोनी के बेटे अरुण एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. एंटनी कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे. गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को केंद्रीय टीम में एंट्री देकर यूपी की राजनीति को बड़ा संदेश दिया गया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है.

इनकी हुई छट्टी

आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को राष्ट्रीय टीम से हटाया गया. सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटा दिया गया है. मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सह कोषाध्यक्ष को हटाया गया. उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

केंद्रीय उपाध्यक्ष

रमन सिंह- छत्तीसगढ़

वसुंधरा राजे- राजस्थान

रघुबर दास- झारखंड

सौदान सिंह- मध्य प्रदेश

वैजयंत पांडा- ओडिशा

सरोज पांडेय- छत्तीसगढ़

रेखा वर्मा- उत्तर प्रदेश

डी के अरुण- तेलंगाना

एम चौबा एओ- नगालैंड

अब्दुल्ला कुट्टी- केरल

लक्ष्मीकांत बाजपेई- उत्तर प्रदेश

लता उसेंडी- छत्तीसगढ़

तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महामंत्री

अरुण सिंह- उत्तर प्रदेश

कैलाश विजयवर्गी- मध्य प्रदेश

दुष्यंत कुमार गौतम- दिल्ली

तरुण चुग- पंजाब

विनोद तावड़े- महाराष्ट्र

सुनील बंसल- राजस्थान

संजय बंदी- तेलंगाना

राधामोहन अग्रवाल- उत्तर प्रदेश

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, नूडल्स खाकर सोए थे, DCP ने क्या बताया?

न्यूज डेस्क, (PNL) : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने …

ब्रेकिंग : दिसंबर में हो जाएगा पंजाब चुनाव का ऐलान! आयोग ने तेज की तैयारियां, 27-28 अक्टूबर को राज्य में आ रही हैं चुनावी टीमें, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज …

अमेरिका में पंजाबी युवक ने पत्नी का किया कत्ल, फिर लाश जलाकर फेंकी, ICE एजेंटों पर लगाया अपहरण का झूठा आरोप, ऐसे खुला राज

सैक्रामेंटो (PNL): अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के एक युवक पर अपनी पत्नी की …

झोटा मर्डर केस के बाद एक्शन मोड में सरकार! पंजाब में अगले एक हफ्ते में होगा बड़ा बदलाव, CM मान करेंगे ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के मुद्दे पर बढ़ते सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री …

1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखाना होगा अनिवार्य

न्यूज डेस्क, (PNL) : मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को लेकर 1 …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

बिग ब्रेकिंग : परविंदर झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस राज्य से पंजाब पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क. (PNL) : इस समय की बड़ी खबर मानसा से आ रही है। नशे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!