Saturday , October 17 2026
Breaking News

लुधियाना में हाई-स्पीड ट्रक ने एक्टिवा सवारों को कुचला:बी-फार्मेसी छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल; दो दिन पहले करवाई थी एडमिशन

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा गिल नहर के पास डी-मार्ट के सामने गुरुवार देर रात हुआ।मृतक की पहचान रोहित कुमार (20) और घायल की पहचान परवीन के रूप में हुई है। दोनों बस्ती जोधेवाल के बापू स्कूल इलाके में रहते थे और मूल रूप से नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित मौके पर पहुंचे।

सिग्मा कॉलेज में कर रहा था बी-फार्मेसी की पढ़ाई रोहित के भाई वरिंदर कुमार ने बताया कि वह सिग्मा कॉलेज से बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले ही उसने कॉलेज में एडमिशन करवाई थी। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार के मुताबिक, रोहित के पिता सुरक्षा कर्मचारी के रूप में काम करते हैं।

मृतक के भाई वरिंदर कुमार जानकारी देते हुए।

मृतक के भाई वरिंदर कुमार जानकारी देते हुए।

कनाल रोड पर एक एंबुलेंस गलत दिशा में खड़ी थी एक अन्य इलाका निवासी ने बताया कि रोहित कॉलेज से वापस लौट रहा था। कनाल रोड पर एक एंबुलेंस गलत दिशा में खड़ी थी। एक्टिवा उससे टकराई और पीछे से आ रहा ट्रक उन पर चढ़ गया। पता चला है कि ट्रक और एंबुलेंस वाला भी भाग गया है। थाना सदर की पुलिस से मांग है कि दोनों आरोपियों को पकड़ा जाए।

CCTV फुटेज से ट्रक की पहचान में जुटी पुलिस हादसे के बाद चौकी मराडो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर हादसे की पूरी घटना, ट्रक की रफ्तार और चालक की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने जिम्मेदार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!