Wednesday , November 4 2026
Breaking News

लुधियाना में सरकारी लेडी टीचर से स्नैचिंग:बहादुरी से बदमाश का पीछा किया, दातर लेकर दोबारा पहुंचा; हाथ पर लगी चोट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के दुगरी इलाके में एक बाइक सवार बदमाश ने सरकारी स्कूल की महिला टीचर को निशाना बना लिया। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश का पीछा किया तो वह दातर लेकर दोबारा उसके सामने आ गया। आरोप है कि बदमाश ने महिला पर दातर से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ पर चोट आई।

इसके बाद आरोपी उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। वारदात के समय महिला के साथ उसकी 13 वर्षीय बेटी भी मौजूद थी। घटना 3 नवंबर की दोपहर करीब 3:45 बजे दुगरी के 200 फुट रोड स्थित फ्लावर एन्क्लेव में रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के बाहर की है।पीड़ित महिला की पहचान गुरप्रीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह सोनी के रूप में हुई है। वह मिलरगंज स्थित सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

गुरप्रीत कौर के पति सुखविंदर सिंह सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी की स्कूल में दोपहर 3 बजे छुट्टी होती है। करीब 3:35 बजे वह अपनी 13 साल की बेटी के साथ एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। जब वह दुगरी के 200 फुट रोड पर फ्लावर चौक के नजदीक गुरु अंगद देव कॉलोनी में रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के बाहर पहुंचीं तो टी-शर्ट पहने एक बाइक सवार युवक आया।

आरोप है कि युवक ने हुक की मदद से उनकी पत्नी के एक्टिवा से पर्स छीन लिया। इस दौरान पर्स बदमाश के वाहन के साइलेंसर में फंस गया और कुछ दूरी पर जमीन पर गिर गया। गुरप्रीत कौर ने बहादुरी दिखाते हुए शोर मचाया और बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया।

सुखविंदर सिंह के मुताबिक पीछा करने के दौरान बदमाश से पर्स सड़क पर गिर गया। गुरप्रीत ने अपना एक्टिवा गिराकर पर्स उठाने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाश ने पर्स को लात मारकर थोड़ा आगे खिसका दिया, लेकिन गुरप्रीत ने पर्स उठा लिया।

इसके बाद जब वह पर्स लेकर वापस घर की तरफ जाने लगीं तो अगले चौक पर गली के नुक्कड़ पर वही बदमाश दातर लेकर खड़ा मिला। आरोप है कि उसने अचानक गुरप्रीत पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके हाथ पर चोट लग गई। बदमाश दोबारा पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया।

स्नेचर से जब पर्स जमीन पर गिरा को वह उसे उठाने के लिए एक्टिवा सवार महिला के आस-पास चक्कर लगाता सीसीटीवी में कैद।

सुखविंदर सिंह ने बताया कि पर्स में दो मोबाइल फोन, 5 हजार रुपए नकद और सरकारी पहचान पत्रों सहित जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना की सूचना थाना सदर की पुलिस को दी गई है। पुलिस को इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध करवा दी गई है। परिवार ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

खन्ना में ED की रेड:मोगा की विधायक का ननिहाल, अफसरों ने पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल कब्जे में लिए

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन बरामद:पुलिस ने 3 तस्करों को किया अरेस्ट; 23 किलो नशे की खेप बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों …

लूट का विरोध करने पर व्यक्ति को मारी गोली:अमृतसर में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने की वारदात

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर शहर के शिवाला इलाके के पास बीती देर रात मोटरसाइकिल सवार …

जालंधर में 2 युवकों पर फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार:रंजिश के चलते चलाईं गोलियां, भागकर बचाई जान; 7 आरोपियों पर केस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के शाहकोट के नजदीक गांव रामे में मंगलवार दोपहर रंजिश के …

जालंधर में बजरंग दल की टीम को कुचलने का प्रयास:घेराबंदी देख पेड़ से टकराई गोतस्करों की गाड़ी; 2 आरोपी कूदकर फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोवंश तस्करी का मामला सामने आया। बजरंग दल की टीम …

जालंधर में 15-20 हथियारबंद युवकों का परिवार पर हमला:मां-बेटी समेत 4 घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती; गाड़ियों में की तोड़फोड़

जालंधर , (PNL) : जालंधर के रामनगर (फाटक के पास) इलाके में आपसी और राजनीतिक रंजिश …

लुधियाना में चाकू मार-मारकर पत्नी का दिल फाड़ दिया:स्टील के चाकू से पेट-पीठ पर 28 वार किए; कत्ल करने ऑस्ट्रेलिया से आया पति

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में साइको हस्बैंड ने पत्नी की हत्या कर दी। पति को …

पंजाब सरकार में आज 801 युवाओं की लगेगी नौकरी:CM मान देंगे नियुक्ति पत्र; मोहाली में थोड़ी देर में शुरू होगा प्रोग्राम

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत आज (3 नवंबर) …

होशियारपुर में पूर्व मंत्री अरोड़ा के घर ED रेड जारी:दस्तावेज खंगाल रही टीम; मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्ति से जुड़ा मामला

होशियारपुर , (PNL) : पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा की …

सप्तक्रांति से मगध तक… इन ट्रेनों के नाम से हटेगा सुपरफास्ट का टैग, क्या होगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को सुपरफास्ट की श्रेणी से हटाकर सामान्य …

अमेरिका में नगर कीर्तन में हिंसा:2 गुटों में फायरिंग-चाकूबाजी, तलवारें भी चलीं, 2 लोग घायल, संदिग्ध हिरासत में

अमृतसर , (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की 2 घटनाएं …

लुधियाना में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती का सुसाइड:बर्थडे पर मिलने आया तो परिजनों ने गोलियां चलवाईं; भाई बोला- बहन को परेशान करता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में परिजन की तरफ से बॉयफ्रेंड पर गोलियां चलाने से नाराज …

लुधियाना पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत:पूछताछ करते वक्त थाने में तबीयत बिगड़ी; गुरुद्वारे पर फायरिंग केस में अरेस्ट किया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह …

संगरूर में 25 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:रेड नहीं करने के बदले मांगी रकम, 30 हजार मांगे, 25 हजार में सौदा तय

संगरूर , (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में थाना दिड़बा में तैनात …

माड़ी मेघा के खेतों में मिला ड्रोन से गिराया पैकेट:पुलिस-BSF टीम ने 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए

तरनतारन , (PNL) : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव माड़ी मेघा के खेतों से खालड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!