Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में लैब टेक्नीशियन लापता:ड्यूटी के लिए था निकला, फिर नहीं लौटा घर; पत्नी ने जताई अपहरण की आशंका

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में एक लैब टेक्नीशियन के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की घटना ने परिवार को गहरी चिंता और बेचैनी में डाल दिया है। यह मामला उस समय सामने आया जब युवक अचानक घर से निकला और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल थाना जमालपुर की पुलिस ने लापता व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार का आरोप है कि युवक को किसी ने निजी स्वार्थ के चलते अवैध रूप से कहीं छिपाकर रखा है।पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत कौर निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर, शिमलापुरी ने बताया कि उसका पति सरविंदर सिंह उर्फ प्रीत 16 अप्रैल 2026 को अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB10CP-9154 पर सवार होकर शिमलापुरी स्थित सीरत अस्पताल में नाइट ड्यूटी के लिए गया था।

17 अप्रैल को हुई थी पत्नी से आखरी बार बात

शिकायतकर्ता के मुताबिक 17 अप्रैल को उसकी अपने पति से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान सरविंदर सिंह ने कहा था कि वह घर वापस लौट रहा है। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया और घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी ने आशंका जताई है कि उसके पति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के चलते अवैध हिरासत में रखा हुआ है।

CCTV और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है, ताकि लापता युवक का सुराग लगाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!