Thursday , September 3 2026
Breaking News

लुधियाना में बाप-बेटे को मारी गोली:बहन ने पूछा- कुत्ता काटता तो नहीं, भड़के युवकों ने बदसलूकी की; 2 हवाई फायर किए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कुछ युवकों ने केक लेने गई युवती के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे उसके पिता और भाई पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने कुल 6 राउंड फायर किए, जिनमें से दो हवाई फायर थे। गोली लगने से पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।

घायल वंश (22) ने बताया कि बुधवार को उनके पापा प्रिंस का जन्मदिन था। उनकी बहन सिविल सिटी इलाके में केक लेने गई थी। वहां एक युवक कुत्ता घुमा रहा था। बहन ने सामान्य तौर पर पूछ लिया कि कुत्ता काटता तो नहीं है। इसी बात पर युवक भड़क गया। उसने बहन के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

जानकारी देते हुए घायल वंश।

जानकारी देते हुए घायल वंश।

पिता-भाई को बुलाया तो बंदूक निकाल ली

लड़की ने तुरंत अपने पिता और भाई को फोन कर बुला लिया। बाप-बेटे वहां पहुंचे और युवक से बदसलूकी का कारण पूछा, जिससे बहस बढ़ गई। इसी बीच आरोपियों में से एक युवक दौड़कर अपने घर गया और बंदूक निकाल लाया। उसने वापस आते ही फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों के बाएं पैर में लगी गोली

पीड़ित ने बताया कि मौके पर कुल 6 राउंड फायर किए गए। दहशत फैलाने के लिए 2 हवाई फायर किए गए, जबकि बाकी गोलियां सीधे बाप-बेटे को निशाना बनाकर दागी गईं। हमले में पिता और पुत्र दोनों की बाईं टांग में गोली लगी है। बेटे की टांग से गोली आर-पार हो गई है।

हमले के दौरान उसकी बाजू में भी गंभीर चोट आई है, जहां 9 टांके लगे हैं। वहीं, पिता की हालत गंभीर है, क्योंकि गोली उनके पैर में ही फंसी हुई है।

अस्पताल में इलाज के दौरान भर्ती के पिता।

अस्पताल में इलाज के दौरान भर्ती के पिता।

घायलों को लगी गोली, पुलिस को खबर नहीं

SHO हैबोवाल जसबीर सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में जरूर है। जांच चल रही है, लेकिन अभी तक गोली चलने की कोई सूचना उनके पास नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में बुजुर्ग से भिड़ी महिला:एक-दूसरे पर हाथ उठाए; रास्ता खोलने को लेकर बहसबाजी, बच्चों को थाने ले जाने का चल रहा था विरोध

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। …

पंजाब सरकार बोली- देश में सबसे अधिक सैलरी दे रहे:2024 में DA बढ़ाकर 42% किया, मुलाजिमों पर कुल रेवेन्यू का 51% हिस्सा खर्च

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों के DA मामले को लेकर गुरुवार को तीन मंत्री- …

जालंधर में व्यापारी की गाड़ी से बैग चोरी:₹10 लाख कैश था, नाबालिग निकालकर ले जाता दिखा, टायर में 3 जगह मारे गए थे सुए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केसर पेट्रोल पंप के बाहर बुधवार देर रात भाटिया इलेक्ट्रॉनिक …

जालंधर में फैक्ट्री में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा:अंदर केमिकल भरा था, 30 वर्करों ने भागकर जान बचाई; रिहायशी इलाके में पहुंची आग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रस फैक्ट्री में आग लग …

14 करोड़ की लागत से जालंधर के 50 चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल होंगे अपग्रेड, मंत्री मोहिंदर भगत ने किया ट्रैफिक लाईटों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ

जालंधर, (PNL) : शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!