Thursday , September 3 2026
Breaking News

लुधियाना में सड़ी-गली हालत में मिला सिंगर का शव:कई दिनों से आ रही थी बदबू, बैड पर पड़ा था; पास मिला सूखा खून

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना ग्रामीण के सुधार थाना क्षेत्र के गांव सुधार पत्ती धालीवाल में आज सिंगर बलजीत सिंह का शव संदिग्ध हालात में मिला। बलजीत सिंह गाने भी लिखता था। सिंगर के घर से कई दिनों से बदबू आ रही थी। बदबू तेज होने पर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही सुधार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर बैड पर बलजीत सिंह का शव पड़ा मिला। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि पिछले कुछ दिनों में मृतक के घर के आसपास कौन-कौन लोग आए-गए थे।

शव के पास सूखा हुआ खून मिला

मृतक पिछले कई दिनों से नजर नहीं आया था। आशंका है कि उसकी मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई होगी, क्योंकि शव सड़ने लगा था। शव के पास सूखा हुआ खून भी मिला है। हालांकि, खून किस वजह से आया और बलजीत सिंह की मौत किन हालात में हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

डॉग स्क्वाड और CIA टीम मौके पर पहुंचीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुधार थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर और आसपास के इलाके की तलाशी शुरू कर दी। फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्क्वाड और CIA की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं।

मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं

जांच अधिकारी के मुताबिक, शव बैड पर पड़ा मिला है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बाप-बेटे को मारी गोली:बहन ने पूछा- कुत्ता काटता तो नहीं, भड़के युवकों ने बदसलूकी की; 2 हवाई फायर किए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल …

पंजाब सरकार बोली- देश में सबसे अधिक सैलरी दे रहे:2024 में DA बढ़ाकर 42% किया, मुलाजिमों पर कुल रेवेन्यू का 51% हिस्सा खर्च

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों के DA मामले को लेकर गुरुवार को तीन मंत्री- …

जालंधर में व्यापारी की गाड़ी से बैग चोरी:₹10 लाख कैश था, नाबालिग निकालकर ले जाता दिखा, टायर में 3 जगह मारे गए थे सुए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केसर पेट्रोल पंप के बाहर बुधवार देर रात भाटिया इलेक्ट्रॉनिक …

जालंधर में फैक्ट्री में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा:अंदर केमिकल भरा था, 30 वर्करों ने भागकर जान बचाई; रिहायशी इलाके में पहुंची आग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रस फैक्ट्री में आग लग …

14 करोड़ की लागत से जालंधर के 50 चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल होंगे अपग्रेड, मंत्री मोहिंदर भगत ने किया ट्रैफिक लाईटों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ

जालंधर, (PNL) : शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!