Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में बड़ी वारदात, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को करंट लगाकर तड़पा-तड़पा कर मारा, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : इस समय की हैरान करने वाली खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। अवैध संबंधों में रोड़ा बने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिवाली पर दिया। जिस समय पटाखे चल रहे थे, आरोपियों ने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी ताकि चिल्लाने की आवाज पटाखों की आवाज के नीचे दब जाए।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक विनोद के भाई हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिला में रहने वाले मनोज राम की शिकायत पर विनोद की पत्नी रंजीता देवी और उसके प्रेमी गोपाल कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

2003 में हुई थी शादी.

मनोज कुमार की शिकायत के मुताबिक उसके भाई विनोद की शादी 2003 में आरोपी रंजीता के साथ हुई थी। दोनों भोला कालोनी इलाके में रहते थे। इसी दौरान रंजीता के गोपाल के साथ प्रेम संबंध बन गए। इस बारे में विनोद को पता चल गया था जिस कारण छह महीने से वह परेशान था। विनोद ने इस बारे में अपने भाई से भी बात की थी ताकि वह रंजीता को समझा सके। दिवाली वाली रात इसी बात को लेकर विनोद और रंजीता के बीच में फिर से विवाद हो गया।

इसी दौरान रंजीता ने आरोपी गोपाल कुमार को बुला लिया और वहां तीनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद को आरोपियों ने बिजली का करंट लगा कर मार डाला। आरोपियों ने दिवाली की रात को इसलिए वारदात को अंजाम दिया ताकि पटाखों में विनोद के चिल्लाने की आवाज दब जाए। थाना टिब्बा के एसएचओ लवदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!