Tuesday , September 8 2026
Breaking News

डोडा में बड़ा सड़क हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जम्मू से आ रही है। संभाग के जिला डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बुधवार दोपहर जिले डोडा के बग्गर इलाके के त्रांगल में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार हुआ कि इसमें 36 लोगों की मौत हो गई है और करीब 19 घायल हैं। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी।

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बस पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 वाली बस में 56 लोग सवार थे। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू को जा रही थी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में गिर गई।

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!