Monday , August 31 2026
Breaking News

लुधियाना में प्रिंसिपल की हत्या:घर में बाप-बेटे को बनाया बंधक, अर्धनग्न कर मारपीट की, फिर धारदार हथियार से गर्दन काटी

लुधियाना  , (PNL) :  लुधियाना में प्रिंसिपल की गर्दन काटर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने कहा कि दो व्यक्ति घर में घुसे, फिर उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया। आरोपियों ने अर्धनग्न कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस को मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर में ही स्कूल चलाते थे। घटना देर रात की है। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस, सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

मृतक के बेटे ने कहा कि दो लोगों ने पहले बंधक बनाया, फिर उसके पिता की गर्दन काट दी।

मृतक के बेटे ने कहा कि दो लोगों ने पहले बंधक बनाया, फिर उसके पिता की गर्दन काट दी।

मृतक के बेटे ने पुलिस को ये बातें बताईं

रात में घर में घुसे दो लोग, बंधक बनाया: घटना के गांव जंडियाली की है। मृतक के बेटे युवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि देर रात दो व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया और फिर दोनों के साथ मारपीट की। युवी का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बेटे के शोर करने पर पड़ोसी पहुंचे: युवी ने कहा कि उसके पिता इकबाल सिंह पेशे से वकील थे और अपने मकान में ही “धालीवाल स्कूल” नाम से एक शिक्षण संस्थान संचालित करते थे, जहां 8वीं कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाती है। घटना के बाद युवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है।

मृतक की पत्नी परीक्षा देने गई भोपाल

पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और कई पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी वकालत की परीक्षा देने के लिए भोपाल गई हुई हैं। उनके वापस लौटने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

थाना जमालपुर की पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की असल वजह और आरोपियों की पहचान की जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!