Monday , August 31 2026
Breaking News

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मदद के लिए भारत का ऑपरेशन अमिस्ताद, जयशंकर ने क्या बताया?

न्यूज डेस्क, (PNL) : वेनेजुएला में हाल ही में आए तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. बड़ी-बड़ी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं. वहीं एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कई लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. संकट की इस घड़ी में कई देश वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आए हैं. इनमें भारत भी शामिल है. ऑपरेशन अमिस्ताद के जरिए भारत ने बड़ी तादाद में राहत सामग्री पहुंचाई है.

जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत 41 सदस्यों वाली टीम वेनेजुएला में तैनात हो चुकी है, जिसमें बचावकर्मी और मेडिकल पेशेवर शामिल हैं. ये टीम वेनेजुएला में फील्ड हॉस्पिटल यूनिट लगा चुकी है और मेडिकल मदद दे रही है. ये टीम मेडिकल प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव कार्यों, आपातकालीन चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत कार्यों के लिए वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगी.

भारत ने भेजी राहत सामग्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भूकंप प्रभावित वेनेजुएला भेजी गई राहत सामग्री, चिकित्सा उपकरण और एक फील्ड हॉस्पिटल की यूनिट वहां पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, राहत सामग्री, दवाइया और मेडिकल उपकरण देश में भूकंप के बाद चल रहे राहत कार्यों को मजबूत करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं.

ऑपरेशन अमिस्ताद’

वहीं भारतीय वायुसेना ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऑपरेशन अमिस्ताद’ के बारे में जानकारी दी. सेना ने कहा ‘तेजी, पहुंच और संवेदना के साथ कार्रवाई करते हुए, भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों ने वेनेजुएला के लिए 23 घंटे की मुश्किल उड़ान पूरी की और दिल्ली से काराकस तक 14,000 किलोमीटर से ज्यादा की हवाई दूरी तय की’.

IAF ने कहा कि 66 टन मानवीय सहायता लेकर विमान काराकस के माइक्वेटिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. इसने कहा कि इस सहायता में भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल, 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री, दवाएं, चिकित्सा उपकरण और दो भीष्म क्यूब’ शामिल हैं. इसने कहा कि यह जरूरत पड़ने पर अलग-अलग महाद्वीपों तक उम्मीद पहुंचाने की भारत की क्षमता को दिखाता है’.

राहत सामग्री और 41 सदस्यों वाली बचाव टीम

भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला को मानवीय सहायता देने के लिए भारत ने ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है. इसके तहत, राहत सामग्री और 41 सदस्यों वाली बचाव टीम को लेकर वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान शुक्रवार को वहां जारी राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए रवाना हुए. विदेश मंत्रालय ने 26 जून को कहा था, ‘भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

वेनेजुएला में बुधवार शाम कोआए दो 7.2 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचा दी है. बताया जा रहा है कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,450 हो गई है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसके साथ ही कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!