Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में नशे के अड्डों को पुलिस ने ढहाया:चल रही थी गैरकानूनी गतिविधियां, अब बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी, ACP बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशेड़ियों की पनाहगाह बने खंडहरनुमा कमरों को JCB मशीनों से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान ACP राज कुमार और थाना डिवीजन नंबर-7 के SHO गगनदीप मल्होत्रा मौके पर मौजूद रहे।

यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया किनारे की गई, जहां लंबे समय से असामाजिक तत्व इन खंडहरों का इस्तेमाल नशा करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके के लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यह स्थान नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वीरवार को JCB मशीनों की मदद से पूरा ढांचा ढहा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

बुड्ढा दरिया किनारे अस्थायी पुलिस चौकी बनाने की योजना

ACP राज कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए बुड्ढा दरिया किनारे अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। इस संबंध में स्थानीय विधायक से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य इलाके से नशा और अपराध पूरी तरह खत्म करना है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

वहीं, काउंसलर अश्वनी शर्मा ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं को नशे से बचाने और इलाके की सुरक्षा के लिए जरूरी था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!