Monday , November 2 2026
Breaking News

लुधियाना में जूता कारोबारी प्रिंकल पर केस:महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, फोटो-वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाली

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक हाई-प्रोफाइल विवाद के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चंडीगढ़ रोड फोकल प्वाइंट के रहने वाले जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल के खिलाफ गंभीर कानूनी धाराओं के तहत आज मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सामने आने के बाद व्यापारिक और सामाजिक हलकों में हलचल है। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह निवासी कॉर्नर कोठी, ग्रीन एवेन्यू रोड, पखोवाल रोड की शिकायत पर पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करने और बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां करने से जुड़ा है।

जूतियों का हार पहनाकर वीडियो किया वायरल

आरोप है कि आरोपी गुरविंदर सिंह प्रिंकल ने शिकायतकर्ता के भाई हरपाल सिंह मक्कड़ की फोटो/वीडियो के साथ छेड़छाड़ की। उसे जबरन जूतियों का हार पहनाया और बेहद अपमानजनक तरीके से उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

महिलाओं पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी प्रिंकल यहीं नहीं रुका। उसने शिकायतकर्ता की पत्नी और माता के खिलाफ सोशल मीडिया पर बेहद अश्लील, गंदी और ‘सेक्सुअली एक्स्प्लिसिट (यौन रूप से स्पष्ट) शब्दावली का इस्तेमाल किया।

सोशल मीडिया पर महिलाओं को कहा गश*

FIR के मुताबिक आरोपी अक्सर सोशल मीडिया पर इज्जतदार और शरीफ परिवारों की महिलाओं को निशाना बनाता है। वह लाइव या अपनी पोस्ट्स में सरेआम महिलाओं को गश* (वैश्या) जैसे बेहद आपत्तिजनक और घटिया शब्दों से संबोधित करता है, जिससे समाज में भारी रोष है।

इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस

मामले की संवेदनशीलता और महिलाओं के सम्मान से जुड़े होने के कारण लुधियाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। थाना सराभा नगर में प्रिकल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की U/S 74, 79 BNS (भारतीय न्याय संहिता): महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, उसकी लज्जा भंग करने के इरादे से अपशब्दों और हरकतों का इस्तेमाल करना। 67, 67(A) IT Act (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट): सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर अश्लील, गंदे और यौन रूप से स्पष्ट कंटेंट को पब्लिश या शेयर करना धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी व्यक्ति को किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने और महिलाओं पर इस तरह की घटिया टिप्पणी करने की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जा सकती। पुलिस इस मामले में डिजिटल सबूतों (फेसबुक लिंक्स और वीडियो) को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!