Friday , September 11 2026
Breaking News

लुधियाना के सरकारी स्कूल की टीचर के अंदर आया ‘भूत’, बच्चों ने लगाए गंभीर आरोप, पेरेंट्स ने किया रोड जाम, पढ़ें पूरा मामला

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। लुधियाना में जमालपुर इलाके के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में हंगामा हो गया। छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल टीचर पर बच्चों की पिटाई का आरोप लगाया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस कॉलोनी के पास चंडीगढ़ रोड पर जाम भी लगा दिया। मौके पर पहुंची जमालपुर थाने की पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बच्चों और उनके परिजनों को सड़क से हटाया।

छात्रों ने बताया कि गुरूवार को मैडम पर किसी बुरी आत्मा (भूत) का साया हो जाता है। इस कारण वह बिना सोचे-समझे बच्चों की पिटाई कर देती हैं। जानकारी देते हुए छात्र आयुष ने बताया कि हम किताब लेकर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक मैडम ने हमें डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

अध्यापिका कमलजीत कौर

छात्रों ने बताया कि गुरूवार को मैडम पर किसी बुरी आत्मा का साया हो जाता है। इस कारण पिटाई कैसे होती है, मुझे नहीं पता। आयुष ने बताया कि टीचर ने पूरी क्लास के बच्चों की पिटाई की। छात्र अनमोलप्रीत सिंह ने बताया कि हम क्लास के बाहर खड़े थे। इसी दौरान मैडम कमलजीत ने आकाशदीप और मुझे डंडों से पीटा। टीचर ने बिना किसी कारण के बच्चों को गालियां देनी शुरू कर दीं। स्कूल की हेड मैडम ने आकर बच्चों को बचाया।

शिक्षा विभाग से डीओ एलिमेंट्री रविंदर कौर ने इस मामले में बच्चों से बात की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पीटना गलत है। आज के दौर में भूत-प्रेत की बात करना बेबुनियाद है। शिक्षिका की मेडिकल जांच करवाने के लिए विभाग को पत्र लिखा जाएगा। हो सकता है कि वह मानसिक रूप से बीमार हो। मामले की जांच कर शिक्षिका के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामले में शिक्षिका कमलजीत कौर ने कहा कि वह कक्षा में पर्यावरण विषय पढ़ा रही थीं। एक शब्द था जिसे बच्चे गाली के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इसी के चलते उन्हें डांटा गया था। कमलजीत ने कहा कि मुझ पर किसी तरह की ऊपरी हवा नहीं है। बच्चे झूठ बोल रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!