Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना-‘ऊषा’ कंपनी के नाम पर पिता-पुत्र ने की ठगी:नकली सिलाई मशीनें बनाकर की सप्लाई; ब्रांड का ठप्पा लगाकर लोगों को बनाया शिकार

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के जनता नगर इलाके में एक बेहद हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। मशहूर ऊषा (USHA) कंपनी का मार्का लगाकर नकली सिलाई मशीनें बनाने और मार्केट में धोखाधड़ी से सप्लाई करने के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली माल बरामद किया है।

नई दिल्ली की लांसर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन मैनेजर, अरुण माथुर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्हें पिछले महीने 19 मई को अपनी टीम के सदस्य राहुल शर्मा से गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना के जनता नगर की इम्पेक्स गली नंबर 23 में तेजिंदर सिंह और उसका बेटा अमृतपाल सिंह, मिलकर ऊषा कंपनी के नाम पर नकली सिलाई मशीनें तैयार कर रहे हैं। ये दोनों बाप-बेटे असली ब्रांड का ठप्पा लगाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे थे और नकली माल लोकल मार्केट में खपा रहे थे।

पुलिस की रेड और बरामदगी

थाना डिवीजन 6 की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बताई गई जगह पर रेड मार दी। सब-इंस्पेक्टर राजिंदर पाल के नेतृत्व में हुई इस सख्त कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 25 नकली सिलाई मशीनें (जिन पर ऊषा कंपनी का मार्का लगा था) और एक ई-रिक्शा बरामद कर लिया है (जिसका इस्तेमाल माल की सप्लाई के लिए किया जा रहा था)।

कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों तेजिंदर सिंह (पुत्र निरंजन सिंह) और उसके बेटे अमृतपाल सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63-65 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह नकली माल का धंधा आखिर कब से चल रहा था, मार्केट में इनके मुख्य खरीदार कौन थे और इस गोरखधंधे के तार किन-किन शहरों तक जुड़े हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!