Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट- आर्मी ने इलाका सील किया:विस्फोटक जांचने एक्सपर्ट बुलाए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में आर्मी अलर्ट पर है। आर्मी ने ब्लास्ट वाले पूरे इलाके को सील कर दिया है। जिसके बाद अंदर आर्मी के एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। जानवरों को भी वहां से हटाया जा रहा है। इससे शक जताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री सिर्फ पटाखे बनाने तक ही सीमित नहीं थी। हालांकि इसको लेकर अभी आर्मी की तरफ से औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।वहीं ब्लास्ट में पुलिस ने 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। DSP वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि ये दोनों किराए पर बिल्डिंग लेकर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। 3 महीने पहले यहां आए थे।

उन्होंने कहा कि 31 मार्च को बारूद को आग लगने के कारण धमाका हुआ। धमाके के कारण बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंच प्रशासन को सूचना दी। सेना और NDRF को सूचित किया। गांव के लोगों की मदद के बाद युवक को लेंटर के नीचे से निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

एक्सपर्ट बुलाकर विस्फोटक की जांच की जा रही; पुलिस ने सगे भाई साजिद-वाजिद गिरफ्तार किए

एक्सपर्ट बुलाकर विस्फोटक की जांच की जा रही; पुलिस ने सगे भाई साजिद-वाजिद गिरफ्तार किए

DSP ने बताया कि वहीं 2 लोग घायल हुए। घायलों में 19 साल की युवती और 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। UP के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले 2 भाइयों वाजिद और साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों भाई शामली (UP) से इस गरीब परिवार को काम देने का लालच लेकर आए थे। बिल्डिंग मालिक का रोल सामने आया तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ (18) के रूप में हुई है। कैफे के पिता जमील ने कहा कि शाम के वक्त अचानक आंधी चली। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी। जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और फिर बिजली बंद हो गई। इसी बीच फिर सिलेंडर फट गया। जिससे धमाका हुआ। उधर, सेना भी सर्च कर रही है।

विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से सेना की टीम आई ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारी पुष्प राज ने बताया था कि विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से उनकी टीम आई। अंधेरा होने और बिल्डिंग गिरने के कारण रात को ज्यादा काम नहीं हो पाया। पुलिस अपना काम कर रही है। हम अपना काम करेंगे।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बिखरा पड़ा मलबा।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बिखरा पड़ा मलबा।

परिवार के बयान अलग-अलग रात को जब घटना हुई तो परिवार के लोग अलग-अलग बयान दे रहे थे। नौशाद ने कहा कि उनकी बेटी रोटी बना रही थी तो सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उसके बाद छत गिर गई। वहीं जमील का कहना है कि तेज आंधी आई। इस दौरान आसामानी बिजली गिरी, शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उससे केमिकल को भी आग लग गई।

फैक्ट्री मालिक ने किराए पर ली थी बिल्डिंग जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने किराए पर ली है। बिल्डिंग का मालिक NRI है। फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री में काम करने वालों को अंदर ही रहने के लिए जगह दी थी।

फैक्ट्री में रखे पटाखे। पूरी बिल्डिंग में पोटाश पड़ा मिला।

फैक्ट्री में रखे पटाखे। पूरी बिल्डिंग में पोटाश पड़ा मिला।

किस अधिकारी ने क्या कहा…

  • फायर अफसर बोले- ब्लास्ट से बिल्डिंग गिरी: फायर अफसर रजिंदर ने कहा कि रात 8:20 बजे कॉल आई थी कि जोधां सरकारी स्कूल के पास बिल्डिंग में ब्लास्ट हो गया है और बिल्डिंग गिर गई। हम टीम लेकर आए। मुल्लापुर से फायर टीम आई। जब हम मौके पर आए तो उस समय गांव के लोग रेस्क्यू करने में लगे थे। एक बंदे को उन्होंने नीचे से निकाल दिया था। उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एक लड़की के सिर पर चोट लगी है।

  • तहसीलदार बोले- इमारत के अंदर 18 लोग थे: तहसीलदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि बिल्डिंग में 17 से 18 लोग थे। पोटाश से पूरी इमारत भरी हुई थी। यह रिहायशी बिल्डिंग थी और इसमें पटाखे बनाए जा रहे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!