Wednesday , September 30 2026
Breaking News

राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए मान सरकार के तीन मंत्रियों ने की अधिकारियों के साथ मीटिंग, दिए ये निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ राज्य के शहरों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।  

आज यहाँ म्यूनिसिपल भवन में हुई मीटिंग के दौरान यह जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-1 और 2 अमृत मिशन, ट्रांच-3 अमृत, एम.डी.एफ/ पी.आई.डी.बी और 15वें वित्त आयोग के अधीन आने वाले अलग-अलग प्रगति अधीन प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने से राज्य के शहरों का बुनियादी ढांचा आज के आधुनिक समय की ज़रूरतों के अनुसार तैयार हो जायेगा, जिससे राज्य के हरेक नागरिक को लाभ होगा।  

स्थानीय निकाय मंत्री ने एन.आर.आई मामले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ और अलग-अलग हलकों के विधायकों की हाजिऱी में मुख्य दफ़्तर और क्षेत्रीय दफ़्तर के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जाना और सम्बन्धित अधिकारियों को समूचे प्रोजैक्ट समय पर मुकम्मल करने, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए।  

कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न प्रोजेक्टों के अलॉट हुए फंडों, ख़र्च किए गए फंडों और बकाया फंडों के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद कहा कि विकास कार्यों के मुकम्मल होने से राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया करवाने में सफलता मिलेगी।  

बलकार सिंह ने बताया कि राज्य में आम लोगों की ज़रूरतों को मुख्य रखते हुए विकास कार्य करवाए जाने को सुनिश्चित बनाने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्टों के निर्माण में हलका विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित विधायकों को विकास कार्यों और उपलब्ध फंडों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।  

मीटिंग के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि अपने इलाके में सीवरेज और अन्य साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखा जाये। इसी तरह गलियों की स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत, छप्पड़ों की साफ़-सफ़ाई, पार्कों को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएँ और सम्बन्धित शहरों के रूप को अधिक सुंदर और साफ़-सुथरा बनाने के प्रयास किये जाने सुनिश्चित बनाए जाएँ।  

इस मौके पर मीटिंग में विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर ऊमा शंकर गुप्ता, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज और नगर कौंसिल/नगर पंचायत, तरन तारन, पट्टी, खेमकरन, भिक्खीविंड, जंडियाला गुरू, मजीठा, रमदास, अजनाला, बाबा बकाला, राजासांसी और रईआ के कार्य साधक अधिकारी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!