Wednesday , September 30 2026
Breaking News

यूके संसद में रचा इतिहास, पहली बार सिख सांसद का चित्र ब्रिटिश राजा-रानियों के चित्रों के साथ हुआ स्थापित

चंडीगढ़, (PNL) : यूके और यूरोप के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद, लॉर्ड इंद्रजीत सिंह की संसद में महत्वपूर्ण सेवाओं और राष्ट्र के लिए लोक सेवा में योगदान के बदले उनका चित्र वेस्टमिंस्टर, लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के बिशप कॉरिडोर में स्थापित किया गया है। यह पहली बार है जब ब्रिटिश संसद में किसी सिख का चित्र प्रदर्शित किया गया है।

लॉर्ड इंद्रजीत सिंह के चित्र का अनावरण समारोह ब्रिटिश सिख सांसदों तनमनजीत सिंह ढेसी, लॉर्ड कुलदीप सिंह सहोता, सांसद जस अथवाल, सांसद किरिथ एंटविसल, सांसद रिचर्ड बेकन, सांसद भगत सिंह शंकर, और लेडी सिंह डॉ. कंवलजीत कौर औबीई, उनके परिवार और मित्रों की उपस्थिति में हुआ।

लॉर्ड सिंह के योगदान की सराहना करते हुए, हाउस ऑफ लॉर्ड्स हेरिटेज कमेटी के चेयरमैन, लॉर्ड स्पीकर फॉल्कनर ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने यूके के नाश्ते की मेजों पर सिख धर्म और अंतरधार्मिक समझ की बात को लाया है।
तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि संसद में लॉर्ड इंद्रजीत सिंह का चित्र प्रदर्शित करना एक ऐतिहासिक कदम है और यह इस प्रतिष्ठित सदन के सभी सांसदों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.ऐस.सी.) के कोषाध्यक्ष, पुडुचेरी से हर्सरण सिंह ने इस उपलब्धि पर दूरदर्शी नेता को बधाई देते हुए कहा कि यूके संसद में पगड़ीधारी सिख, लॉर्ड इंद्रजीत सिंह का चित्र हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लगाया जाना पूरी सिख कौम और पंजाबी समुदाय के लिए गर्व की बात है।
जी.ऐस.सी. के डिप्टी अध्यक्ष, राम सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी गुरसिख का चित्र ऐतिहासिक यूके संसद की दीवारों पर सजेगा। काउंसिल के डिप्टी अध्यक्ष अमेरिका से परमजीत सिंह बेदी ने कहा कि यह सभी सिखों के लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि लॉर्ड सिंह की उपलब्धियों और निःस्वार्थ सेवाओं को सर्वोच्च स्तर पर मान्यता दी गई है।

जी.ऐस.सी. के महासचिव, हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह मान्यता उनके जीवनभर के समर्पण, ब्रिटिश समाज, सिख समुदाय और अंतरधार्मिक सद्भाव के प्रति उनके योगदान का प्रमाण है। काउंसिल के कार्यकारी सदस्य, मलेशिया से जगीर सिंह ने कहा कि संसद और अंतरधार्मिक मुहिम में लॉर्ड सिंह का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगा।

जी.ऐस.सी. के कार्यकारी सदस्य, यूके से सतनाम सिंह पूनिया ने कहा कि ‘बैरोन सिंह ऑफ विम्बलडन’ की उपाधि धारण करने वाले लॉर्ड सिंह ने एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने सिख मूल्यों को ऊंचा उठाया है और ब्रिटिश संसद में भी सभी दलों से सम्मान अर्जित किया है।

सिख प्रचार समिति के चेयरमैन, राजिंदर सिंह ने इसे पूरे सिख समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह अत्यंत गर्व का क्षण है जब एक गुरसिख का चित्र स्थायी रूप से यूके संसद की दीवारों पर शोभा बढ़ाता रहेगा।

जब दो इतिहास रचने वाले सिख नेता मिले –

यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी (बाएं) ने यूके हाउस ऑफ लॉर्ड्स में नियुक्त पहले पगड़ीधारी सिख लॉर्ड इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। यह एक ऐतिहासिक क्षण था जब दोनों पगड़ीधारी सिख सांसद लॉर्ड सिंह के चित्र के अनावरण समारोह के लिए एकत्र हुए, जिसे यूके संसद में स्थापित किया जा रहा है। परिवार और दोस्तों का स्वागत करते हुए, उन्होंने ब्रिटिश समाज और यूके में सिखों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपने विचार साझे किए।

उल्लेखनीय है कि लेबर पार्टी के नेता तनमनजीत सिंह ढेसी (46 वर्ष) 2017 से स्लॉउ निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं। लॉर्ड इंद्रजीत सिंह (92 वर्ष), सीबीई, साल 2011 से हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य हैं। लॉर्ड सिंह सभी महत्वपूर्ण अवसरों पर सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते आए हैं, जिनमें राजकुमारों की शादियां भी शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में एक दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ, जब उन्होंने राजा को एक दस्ताना भेंट किया, जो उनके शासन के तहत लोगों के प्रति कोमलता और विचारशीलता का प्रतीक था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!