Tuesday , July 21 2026
Breaking News

युगांडा में जा बसे जालंधर के कारोबारी को मिला अचीवर्स अवॉर्ड-2023, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : युगांडा में जालंधर से गए कारोबारी हितेश मिड्ढा ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। उसी का नतीजा है कि युगांडा की सरकार ने उन्हें इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया है। जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर (GTB नगर) के रहने वाले युवा कारोबारी हितेश मिड्ढा की युगांडा में मैक्स नाम से कंपनी है।

युगांडा की वाइस प्रैजिडेंट जैसिका रोज ईपेल अलुपो ने हितेश मिड्ढा को इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 की ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युगांडा में भारत के राजदूत भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। हितेश परिवार समेत 2004 में भारत (पंजाब) छोड़ कर युगांडा चले गए थे। उन्होंने वहां पर जाकर युगांडा की नागरिकता ले ली थी।

2005 में शुरू की थी मैक्स कंपनी

युगांडा में नागरिकता लेने और ओसीआई कार्ड होल्डर बनने के बाद हितेश ने मैक्स नाम की कंपनी शुरू की थी। अब इस कंपनी की युगांडा में तूती बोलती है। कई परिवारों का चूल्हा युगांडा में मैक्स कंपनी ऑफ ग्रुप के साथ जुड़ी कंपनियों से चल रहा है। यह इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड भी हितेश को भारतीय मूल के नागरिक की कंपनियों की उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!