Wednesday , August 19 2026
Breaking News

मैथ्यूज ने शाकिब से लिया Timed Out का बदला, फैंस बोले-जैसी करनी वैसी भरनी… इतिहास याद रखेगा

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : वर्ल्ड कप 2023 का बांग्लादेश और श्रीलंका का मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से भले ही महत्वहीन रहा, लेकिन शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज को Timed Out करवाकर इसे इतिहास के पन्ने पर अमर कर दिया. एंजेलो मैथ्यूज Timed Out हुए. 146 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका रहा, जब कोई बैटर ‘टाइम्ड आउट’ हुआ. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ ‘टाइम्ड आउट’ की अपील की थी, जिसकी खूब आलोचना हुई. एंजेलो मैथ्यूज ने इसका बदला अपने अंदाज में लिया. उन्होंने शाकिब हल हसन को ना सिर्फ आउट किया, बल्कि उन्हें टाइम पूरा होने का इशारा भी किया.

बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टाइम आउट का ऐतिहासिक वाकया श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर का है. इस ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा आउट हुए. इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए. मैथ्यूज 1 मिनट 20 सेकंड के अंदर क्रीज पर आकर स्टांस लेने लगे. इसके बाद उनकी हेलमेट में कुछ समस्या हुई. इस कारण वे अगले एक मिनट तक बैटिंग नहीं कर सके. इस बीच शाकिब ने फील्ड अंपायर से टाइमआउट की अपील की ओर अंपायर ने उन्हें टाइमआउट दे दिया. आखिरकार मैथ्यूज को भारी मन से पवेलियन लौटना पड़ा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!