Sunday , April 19 2026
Breaking News

पंजाब में चूहे पकड़ने वाले गोंद वाले पिंजरे पर सरकार ने लगाया बैन, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में चूहे पकड़ने के लिए गोंद वाले पिंजरे (ग्लू ट्रैप) पर मान सरकार ने रोक लगा दी है। पंजाब में इसके निर्माण, बिक्री व इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें पेपर बोर्ड पर एक गोंद की परत लगी होती है। लोग इसे घर में किसी छिपी जगह पर रखते हैं। चूहा इसके ऊपर आते ही चिपक जाता है। ज्यादातर चूहे इससे मर जाते हैं। इसे जानवर प्रेमियों ने क्रूरता करार देकर ये मामला पशु कल्यान बोर्ड में रखा, जिसके बाद इस पर बैन लगा दिया गया। ऐसा करने वाला पंजाब 17वां राज्य बन गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!