Tuesday , March 31 2026
Breaking News

बड़ी खबर : बठिंडा में किसानों ने सरकारी अधिकारी से जलवाई पराली, गुस्साए सीएम मान बोले-केस दर्ज होगा

बठिंडा, (PNL) : पंजाब में किसानों के द्वारा पराली जलाना बदस्तूर जारी है। वहीं बठिंडा के गांव बुर्ज महमा में किसानों को रोकने गए एक सरकारी अधिकारी से ही किसानों ने पराली जलवाई। इसका वीडियो भी बनाया गया जो वायरल हो गया। इस मामले में सीएम भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाया है।

मान ने इस पूरे मामले का वीडियो शेयर कर कहा-प्यारे पंजाबियों ये किस राह पर चल पड़े ??…सरकारी कर्मचारी पराली ना जलाने का संदेश लेकर गया पर उसी से आग लगवा दी…हवा को गुरु साहिब ने गुरु का दर्जा दिया…हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे हैं…पर्चा दर्ज होने लगा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!