पंजाब में नवंबर महीने नहीं होंगे नगर निगम चुनाव, अब इस महीने हो सकते हैं, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
November 4, 2023
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नगर निगम चुनाव फिर स्थगित कर दिए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से पटियाला, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नरों को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूचियां 21 नवंबर तक प्रकाशित कर दी जाएं। हालांकि पहले 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने के आदेश दिए गए थे। अब उम्मीद है कि ये चुनाव दिसंबर या जनवरी महीने में हो सकते हैं।
