Friday , September 12 2025
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर पुलिस ने रेप केस में मेजर को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बठिंडा से आ रही है। बठिंडा कैंट में तैनात मेजर मनप्रीत सिंह को जालंधर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। मेजर के खिलाफ थाना भार्गव कैंप जालंधर में 20 सितंबर 2023 को केस दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार बुधवार को थाना भार्गव कैंप जालंधर के थानेदार दलजिंदर लाल पुलिस कर्मियों समेत मेजर मनप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी न्यू दयोल नगर जालंधर की गिरफ्तारी के लिए थाना कैंट पहुंचे थे।

बठिंडा कैंट से लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी मेजर मनप्रीत सिंह को थाना कैंट में लेकर पुलिस के सामने पेश हुए। वहां जालंधर से आई पुलिस ने मेजर मनप्रीत से पूछताछ के करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। मेजर मनप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस की गिरफ्तारी बाबत थाना कैंट में एक डीडीआर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। मेजर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि जालंधर पुलिस उक्त मेजर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के विकास को लेकर नितिन कोहली की निगम अधिकारियों के साथ अहम बैठक

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने आज निगम कमिश्नर संदीप ऋषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!