Monday , August 31 2026
Breaking News

बड़ी खबर : कांग्रेस प्रभारी के सामने ही उलझे सोनी और औजला समर्थक, पढ़ें क्या है पूरा मामला

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। इस दौरान प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के समर्थक आपस में उलझ पड़े।

दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत राज्य भर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अमृतसर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेता मौजूद थे। बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू गैर हाजिर रहे।

जानकारी के अनुसार अमृतसर देहाती कांग्रेस भवन में अलग अलग नेता पंजाब प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी मे अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान औजला और सोनी के समर्थक आपस में उलझ गए और नारेबाजी करने लगे। सोनी समर्थक मांग कर रहे थे कि एक हिन्दू नेता को अमृतसर से लोकसभा की टिकट मिलनी चाहिए।

कांग्रेस में हमेशा ही हिंदुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर दविंदर यादव ने कहा कि यह सिर्फ वर्कर्स मीटिंग है। इस बैठक में लोकसभा सीट के लिए कोई भी उम्मीदवार तय नहीं किया जाना है। यह बैठक सिर्फ वर्करों की राय के लिए रखी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!