Monday , September 21 2026
Breaking News

कनाडा के बाद अब यूके में स्टडी वीजा पर गए 27 साल के पंजाबी छात्र की हार्टअटैक से मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के बाद अब यूके में भी भारतीय छात्रों की हार्टअटैक से मौत होने लग गई है। लुधियाना की तहसील रायकोट के गांव ताजपुर वासी नौजवान प्रदीप सिंह खंगुडा की यूके (इंग्लैंड) के शहर लिस्टर में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। 27 वर्षीय प्रदीप करीब सवा साल पहले स्टडी वीजा पर यूके गया था। प्रदीप की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया है।

कनाडा के बाद अब यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देशों में भारतीय छात्रों की दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रदीप के चाचा रिटायर्ड कैप्टन बलजिंदर सिंह और गांव ताजपुर के सरपंच वरिंदर सिंह ने बताया कि प्रदीप 15 अक्तूबर 2022 को यूके के शहर लिस्टर स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के लिए गया था।

छोटे जमींदार परिवार का चिराग प्रदीप परिवार को गरीबी से निकालने के लिए पढ़ाई के साथ साथ कड़ी मेहनत भी कर रहा था। पिछले दो महीने से उसकी सेहत खराब रहने लगी थी लेकिन यूके में इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। हालांकि बेटे के लिए फिकरमंद मा उसके पास यूके पहुंच गई थ।

अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रदीप के पिता भूपिंदर सिंह को अचानक लिवर की गंभीर बीमारी ने चपेट में ले लिया, उधर प्रदीप को दिल का दौरा पड़ गया। प्रदीप को लिस्टर स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रदीप की मां अब बेटे का शव पंजाब लाने के लिए वहां संघर्ष कर रही है।

सरपंच वरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप छोटे गरीब परिवार से है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि प्रदीप का शव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि वे खुद और गांव वासी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं और एनआरआई परिवारों से भी मदद की गुहार लगाई है ताकि प्रदीप का शव जल्द से जल्द पंजाब उसके गांव ताजपुर लाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!