Monday , March 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : कनाडा सिटीजन को वीजा नहीं देगा भारत, तल्ख रिश्तों के बीच इंडिया ने वीजा सेवाएं की सस्पेंड, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. दोनों देशों के बीच तल्ख रिश्तों के दौरान भारत ने कनाडाई लोगों (कनाडा सिटीजन) के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीएलएस इंडिया वीजा एप्लिकेशन सेंटर ने भारतीय मिशन की ओर जारी नोटिस के हवाले से कहा है कि कनाडा में भारतीय वीजा से संबंधित सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं. कनाडा में भारत के लिए वीजा बीएलएस इंडिया ही प्रदान करता है. नोटिस में आगे कहा गया है कि ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित किया जाता है. आगे के अपडेट के लिए बीएलएस बेवसाइट पर विजिट करते रहें. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि कनाडाई नागरिक और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत शामिल था. जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!