Saturday , July 11 2026
Breaking News

कनाडा में पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या, अर्शदीप डल्ला गैंग से संबंधित था

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत और कनाडा के तल्ख रिश्तों के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुक्खा दुनिके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी था। हालांकि, अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनिके की हत्या की है। वो एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। कनाडा से वो भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था।

2017 में कनाडा भाग गया था सुक्खा

साल 2017 में दुनिके फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत से कनाडा भाग गया था। पंजाब क्षेत्र और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर हैं, जो कानून से बचने के लिए भारत के बाहर शरण ले रहे हैं। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या नकली-जाली यात्रा दस्तावेजों की मदद से कई सालों पहले नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर दूसरे मुल्क चले गए थे।

सुक्खा दुनिके का संबंध मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला गैंग से था। वो टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता था। खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए एनआईए ने बुधवार को को अर्श डल्ला गैंग पर 10 लाख का इनाम रखा था। NIA ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा सहित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!