Monday , August 31 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में शराब ठेका लूटने आए तीन लुटेरों ने चलाई गोलियां, सेल्समैन जख्मी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर के निकट थाना कंबोह के अंतर्गत पड़ते गांव नंगली (फतेहगढ़ चूड़ियां रोड) स्थित एक शराब ठेके को लूटने आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गोलियां चला दी। इस दौरान ठेके का एक कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक उक्त तीनों लुटेरों ने हाथ में पिस्तौल पकड़ रखी थी और सेल्समैन से ठेके में बने लोहे के ताले को खोलने के लिए कह रहे थे। सेल्समैन ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर गोली चला दी। अन्य कर्मियों ने शोर मचाया तो लुटेरे भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!