Saturday , July 11 2026
Breaking News

फगवाड़ा से बड़ी खबर, ट्रैवल एजेंट ने परिवार के पांच सदस्यों सहित खाया जहर, हालत गंभीर

फगवाड़ा, (PNL) : फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है. फगवाड़ा के संगतपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया. जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार संगतपुर गांव का रहने वाला है. पीड़ित परिवार ट्रैवल एजेंट का काम करता है. इस घटना में एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी देते हुए बच्चे ने बताया कि देर रात उनके घर पुलिस आई थी.

इस घटना के बाद उनके पिता ने सभी को जहर दे दिया. जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक यह कबूतरबाजी का मामला है। पीड़ितों की पहचान हरदीप सिंह (41), रुचि (38), कुलदीप कौर (77), रुहानी (13) और इहरान (9) के रूप में हुई है।

दूसरी ओर, पीड़िता कुलदीप कौर ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने उसे कुछ दोस्तों से पैसे दिलवाए थे, जिन्हें बैंक में ट्रांसफर करना था। उन्होंने उनका ट्रांसफर कर दिया लेकिन इसके बावजूद उनके दोस्त उन्हें परेशान कर रहे थे। बहू रुचि एक प्राइवेट स्कूल में 3500 रुपए पर नौकरी करती है।

देर रात पुलिस के पहुंचने के बाद सभी ने यह कदम उठाया. इस घटना में एक शख्स की हालत गंभीर है. परिवार के सदस्य ने बताया कि पैसों के लेन-देन के मामले में मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए पिंडी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर हजिंदर सिंह रावल ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन के खिलाफ SGPC का बड़ा प्रदर्शन, अमृतसर में निकाला रोष मार्च

अमृतसर (PNL): फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!