Wednesday , August 19 2026
Breaking News

प्रताप सिंह बाजवा पर सीएम मान का बड़ा हमला, बोले-आपके मुख्यमंत्री बनने के सपने की हो चुकी है भ्रूण हत्या

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ( भाजपा) को चुनौती देते हुए कहा कि वह दिन में सपने लेने छोड़ दें, क्योंकि उनकी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की चाहत कभी भी हकीकत में पूरी नहीं होगी।

यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजवा ( भाजपा) इस मुद्दे पर निराधार बयान जारी कर हवाई किले बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा के यह बेकार बयान उनकी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा से प्रेरित हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही बीते समय में विरोधी पक्ष के नेता के सपने की भ्रूण हत्या कर दी थी और अब फिर उनकी इच्छाएं कभी भी पूरी नहीं होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि बाजवा लोकतांत्रिक तौर पर चुनी गई सरकार को भंग करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बाजवा इतने ही साहसी हैं तो उनको इस मुद्दे पर अपने आलाकमान के साथ बात ज़रूर करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता इस मुद्दे पर हवाई किले बनाकर लोगों को गुमराह करने के लिए निराधार और तर्कहीन बयान जारी कर रहे हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पंजाब के तीन करोड़ से अधिक लोगों ने चुना है और बाजवा को सत्ता हासिल करने के लिए अपने नापाक मंसूबों के कामयाब होने के सपने लेने छोड़ देने चाहिएं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता लोगों के जनादेश के साथ खीलवाड़ करने से बाज़ आएं, नहीं तो राज्य के बाशिन्दे उनको इस गुनाह के लिए सबक सिखा देंगे। उन्होंने बाजवा को याद करवाया कि वह (मुख्यमंत्री) लोगों के नेता हैं, जबकि विरोधी पक्ष के नेता अपनी बुरी चालाकियों के लिए बदनाम हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!