Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अमृतसर पहुंचे अमित शाह, उत्तरी जोनल काउंसिल की बैठक में उठेंगे एसवाईएल, चंडीगढ़ समेत कई मुद्दे, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : उत्तरी जोनल काउंसिल (एनजेडसी) की 31वीं बैठक आज अमृतसर में हो रही है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वे अमृतसर पहुंचे गए हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ चंडीगढ़ के प्रशासक और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दिल्ली के उपराज्यपाल भी इसमें शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होने पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और लद्दाख के उपराज्यपाल बी मिश्रा अमृतसर पहुंच गए हैं। सभी सुबह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री हरमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में इन मेहमानों को सम्मानित किया गया। सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह ने सभी को सम्मानित किया।

बैठक में पंजाब और हरियाणा एसवाईएल और चंडीगढ़ पर हक जैसे मुद्दे उठाएंगे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा है कि मंगलवार से अमृतसर में होने वाली नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में राज्य के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। काउंसिल की पिछली मीटिंग के दौरान बीबीएमबी और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे प्रभावशाली ढंग से उठाए गए थे। हरियाणा द्वारा अलग विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ से जमीन लेने की कोशिशों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। हरियाणा अपनी अलग विधानसभा पंचकूला में बना सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

जालंधर , (PNL) : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के …

जालंधर में अनकंट्रोल ट्रक की कार से टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम; राहत कार्य के बीच परेशान हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!