Monday , August 31 2026
Breaking News

पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिन बेहद खतरनाक, बारिश के कारण सड़क धंसने से पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे हुआ बंद, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पठानकोट को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के चंबा व डलहौजी से जोड़ता है। मगर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। इसके बाद ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर वाया छोटी धार सिहुंता से निकाला जा रहा है। कहा जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिन लगातार बारिश है, जिससे हालात बेहद खतरनाक है।

थाना धारकलां की प्रभारी प्रीति ने बताया कि शनिवार को पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण दुनेरा के कैंची मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग धंस गया है। इसके बाद वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और डलहौजी-चंबा जाने वाले यात्रियों और वाहनों को छोटी धार से वाया सिहुंता चंबा भेजा जा रहा है।

मौसम विभाग एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और शिमला जिले के ऊपरी हिस्से में लगातार बारिश और बादल फटने का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग की एडवाइजरी बताती है कि इन इलाकों में तेज से तेज बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!